Punjab: एक और नेता ने बदली पार्टी, राम रहीम का करीबी BJP में शामिल

24
0

बठिंडा : चुनावों से पहले राजनीति गरमाई हुई है और सभी पार्टियों में दलबदल भी जारी है। चुनावों से पहले  कांग्रेस को बठिंडा से झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख राम रहीम का करीबी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गया। दरअसल, राम रहीम के करीबी और पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी ने आज भाजपा के दिल्ली दफ्तर से पार्टी का दामन थामा है।