Jalandhar News: एरोबिक तकनीक से कूड़े को खाद में बदलेगा नगर निगम, 57 लाख से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

72
0

जालंधर। कूड़ा प्रबंधन के सभी प्रोजेक्ट फेल होने के बाद नगर निगम अब वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है। यह प्लांट एरोबिक तकनीक का होगा और मशीन में आक्सीजन की मदद से गीले कूड़े को खाद में बदलने की प्रक्रिया होगी। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो नगर निगम विभिन्न इलाकों में इस प्रोजेक्ट पर काम कर सकता है। यह प्लांट छोटी-छोटी जगह पर भी लगाए जा सकते हैं। नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के लिए 57 लाख की मशीन खरीद रहा है।