बच्चा पैदा न होने विदेश से लौटी पत्नी से पति ने की घिनौनी हरकत, मामला कर देगा दंग

36
0

जालंधर : स्पेन से लौटी विवाहिता द्वारा ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसका पति और ससुराल वाले उसे पंजाब छोड़ कर विदेश भाग गए हैं और उसका पासपोर्ट भी अपने साथ ले गए हैं। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह प्रीत नगर जालंधर की रहने वाली है। उसकी शादी जालंधर के ही युवक के साथ हुई थी और शादी के बाद वह दोनों स्पेन चले गए थे। महिला ने बताया कि शादी के बाद उनका बच्चा नहीं हो रहा था जिसके चलते ससुराल वाले उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे। उसने बताया कि ससुराल वालों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके साथ ही उस पर तलाक देने का दबाव बनाया जाता था। कुछ समय पहले वह अपने ससुराल वालों के साथ भारत आई थी। शनिवार को उसका पति अपने माता-पिता के साथ विदेश चला गया और उसका पासपोर्ट व सिटीजनशिप कार्ड अपने साथ ले गया। वहीं इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर-8 के ए.एस.आई. का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।