जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, पूरे पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार; 8 अवैध पिस्टल बरामद

26
0

जालंधर: जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने 8 अवैध पिस्टलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस ने 8 हथियारों के साथ 12 मैगजीन भी बरामद की गई है। उक्त आरोपियों कुछ साथ पहले भी सिटी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक उक्त गिरोह से करीब 25 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

सूत्रों से पता चला है कि उक्त आरोपी पूरे पंजाब में हथियारों की सप्लाई देते थे। लुधियाना से उक्त हथियार सप्लाई चेन चलाते थे। जल्द सभी आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त आरोपियों से और भी हथियार बरामद हो सकते हैं।