Punjab: लोकसभा चुनाव से पहले Congress को एक और बड़ा झटका

63
0

मानसा : पंजाब में लोकसभा चुनाव 1 जून को होने जा रहे हैं, इसी बीच पार्टियों में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुस्पिंदरबीर सिंह चहल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सी.एम. मान ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया है। इस संबंधी पंजाब मुख्यमंत्री  भगवंत मान ने ट्वीट (X) पर भी जानकारी दी है। चुस्पिंदरबीर सिंह ने इस्तीफे में लिखा कि, ”वह कांग्रेस पार्टी से निराश होकर युवा कांग्रेस के महासचिव प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे रहे हैं।