मोदी के साथ 71 मंत्रियों की शपथ, 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से…यहां देखें पूरी लिस्ट

42
0

नेशनल डेस्कः नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी के साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन 71 मंत्रियों में से 30 से कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। इनमें 27 ओबीसी से हैं जबकि 10 एससी वर्ग से आते हैं। इसके साथ-साथ मोदी कैबिनेट में 18 सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है। दो पूर्व सीएम को भी मोदी सरकार में शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के कई सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसकी अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है।

मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री

  • राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद  की शपथ ली
  • अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • शिवराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • मनोहरलाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • HUM पार्टी के जीतनराम माझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • जेडीयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • टीडीपी के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • जुएल ओरांव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • किरन रिरिजू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
  • सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राव इंद्रजीत ने राज्य मंत्री पद (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • शिवसेना से प्रतापराव गणपत राव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • आरएलडी के जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
  • श्रीपद नाइक ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली