जालंधर में दिन-दिहाड़े लूट, गन प्वाइंट पर गैस सर्विस के कारिंदे को बनाया निशाना

31
0

करतारपुर : दोपहर को नगर सुधार ट्रस्ट की कॉलोनी, गुरु अर्जन देव नगर में स्थानीय भारत गैस से संबंधित करतारपुर गैस सर्विस के कर्मचारी के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में सवार एक युवक ने पिस्तौल की नोक पर करीब 50 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस संबंध में पुलिस को दिए गए बयान में एजैंसी के कर्मचारी सचिन कुमार पासवान पुत्र नरेश पासवान निवासी गांव चंदवा थाना हल्का जिला कठियाल (बिहार) मौजूदा निवासी गांव अंबगढ़ थाना करतारपुर ने बताया कि वह गैस सिलैंडर सप्लाई का काम करता है। शहर में करतारपुर गैस सर्विस को इस कंपनी में काम करते हुए लगभग 20 साल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि गत 20 मई को वह सुबह 7 बजे से अपनी मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी पर भारत गैस सिलैंडर की आपूर्ति कर रहा था, वह अपने एक राऊंड में रिक्शा पर 10 सिलैंडर की आपूर्ति करता था। इस दौरान उसने दोपहर तक 6 राऊंड लगाए थे और जब वह 7वां राऊंड लगाने गुरु अर्जन देव नगर की मुख्य सड़क पर सिलैंडर सप्लाई दे रहा था तो वक्त करीब सवा 2 बजे दोपहर एक सफेद कार, जिसका नंबर नहीं पढ़ा जा रहा था, उस कार से एक युवक जोकि मोना था, ने आकर उसके पहचान पत्र के बारे में सिलैंडर चैक करने वाली तकड़ी के बारे में पूछा, जिस पर उसने सोचा कि यह भारत गैस कंपनी का अधिकारी हो सकता है और एकाएक कार सवार इस युवक ने अपने जेब से पिस्तौल दिखाया जिसे देखकर वह डर गया और फिर उस युवक ने गैस सिलेंडर सप्लाई के 50 हजार रुपए निकाल लिए और अपनी स्विफ्ट कार लेकर जी.टी. रोड की ओर चला गया। पुलिस को दी गई जानकारी में सचिन ने बताया कि वह उक्त युवक को सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस ने बयानों के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।