CM MANN ने रोपड़ में ‘आप’ उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

30
0

रोपड़/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने एक रोड शो निकाला जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद और भगवंत सिंह मान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। रोपड़ में जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हमारी ऐतिहासिक भूमि है। हमारे खालसा पंथ की स्थापना यहीं हुई थी और हमारे गुरुओं ने यहीं कई युद्ध लड़े और जीते। आज हम अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आप लोगों का समर्थन है, यही हमारी ताकत है और हमारा सबसे बड़ा हथियार है। मान ने कहा कि भाजपा नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वे लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं। वे तानाशाह हैं जो भारत में एक ही पार्टी चाहते हैं। लेकिन, हम वो लोग हैं जो ‘सरबत दा भला’ की प्रार्थना करते हैं। हम सबके अधिकारों की रक्षा करते हैं।