Amarnath Yatra 2024: 10 दिन में डेढ़ लाख के करीब शिव भक्तों ने करवाया पंजीकरण

35
0

Amarnath Yatra 2024: इस साल 2024 में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को विश्राम होगा। अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही ऑप्शन्स से रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। ऑनलाइन लगभग डेढ़ लाख के करीब शिव भक्तों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। संपूर्ण भारत की 540 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण प्रकिया चल रही है।

Amarnath Yatra 2024 Registration Fee अमरनाथ यात्रा 2024 रजिस्ट्रेशन फीस
अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए जाने के इच्छुक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा की वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से 150 रुपए प्रति व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस देकर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

How to register online for Amarnath Yatra 2024 ऐसे करें अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।
मेन्यू में जाकर ‘Online Service‘ पर क्लिक करें।
अब Yatra Permit Registration पर क्लिक करें।
Agree पर संपूर्ण बैरवा चेक करके Register पर क्लिक करें।
इस स्थान पर यात्री को अपने बारे में डिटेल में सारी जानकारी भर कर सबमिट करनी है।
रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
उसे भरने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर कर जमा करें।
अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा है।
अब यात्रा परमिट डाउनलोड कर लें।