सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारियां, बेटी का हुआ जन्म

87
0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आज खुशियों का माहोल है। दरअसल, भगवंत मान के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। उnके घर किलकारियां गूंज रहीं हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

सीएम भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा, ”भगवान ने मुझे बेटी के रूप में उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।”