लोकसभा चुनाव: पंजाब पुलिस का ये रिटायर्ड सीनियर अधिकारी BJP में हो सकता है शामिल

35
0

पंजाब डेस्क:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में दल-बदल जारी है। नेता अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में  रिटायर्ड ए.आई.जी. को लेकर अहम खबर सामने आई है जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। वहीं जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एस.एस.पी हरविंदर सिंह डल्ली भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें कि डल्ली जालंधर में ए.डी.सी.पी. के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

PunjabKesari

जालंधर में वह पी.ए.पी. में कमांडेंट पोस्ट पर तैनात रहने के बाद वह एस.एस.पी. प्रोमोट हुए थे। बता दें कि हरविंदर डल्ली जालंधर, कपूरथला सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं निभा चुके हैं।