होली वाले दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण! इतनी देर तक रहेगा इसका साया!

77
0

पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाने वाला साल का पहला त्यौहार होली आने वाला है। इस बार होली के रंग में भंग डल सकता है। दरअसल, होली वाले दिन ही साल का पहला ग्रहण भी लगने जा रहा है। जी हां, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, होली पर लगने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा।

कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण का असर
चंद्रग्रहण सुबह 10:23 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ आपको बताएं दें कि यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा।

भारत में कितना होगा इस ग्रहण का असर ?
हालांकि राहत की बात ये है की इस चंद्रग्रहण का असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा। यानी भारतवासी बिना किसी संकोच के होली खेल सकते है. इसी के साथ होलिका दहन का समय भी शाम 6 बजे के बाद का है. इसी के साथ अमेरिका, जापान,रूस,आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विट्जरलैंड में ये चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण न लगने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।