खेत में गुप्त तरीके से कर रखी थी अफीम की खेती, पंजाब पुलिस ने छापेमारी कर 606 पौधे किए जब्त, दर्ज की FIR

40
0

चंडीगढ़: पंजाब में अफ़ीम की खेती पर प्रतिबंध के बावजूद अफ़ीम की खेती लोगों द्वारा घर पर या कहीं चोरी-छिपे की जा रही है। इसी से संबंधित एक मामला सामने आया है जहां शख्स ने अफीम के पौधे लगाए थे, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार बताई जा रही है।

शख्स खेतों में अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस को खबर मिली तो छापेमारी कर बड़ी संख्या में अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने 606 अफीम के पौधे जब्त किये हैं। पूरी फसल मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक इन अफीम के पौधों की कीमत 1 लाख 50 हजार है, जिनका वजन 29 किलो बताया जा रहा है। व्यक्ति द्वारा खेत में अफीम की खेती की गई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।