लोकसभा चुनाव : कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

82
0

हरियाणा : पंजाब में चल रही वोटिंग के बीच कई जगहों से झड़प की खबरें सामने आ रही है। इस बीच आदमपुर के बाद अब होशियारपुर के हरियाणा में भी झड़प होने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के एक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया। झगड़े का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

दोनों पार्टियों के करीब 4-4 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जिन्हें होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मौजूद कांग्रेस उम्मीदवार यामिनी गोमर द्वारा आम आदमी पार्टी के कुछ वर्करों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाए गए है।