Moga पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, विरोधियों पर साधा निशाना, कहा…

36
0

मोगा : आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पंजाब में चुनाव की तैयारियों का नेतृत्व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कर रहे हैं। आज सी.एम. मान ने मोगा में पार्टी वॉलंटियर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आगामी चुनावों पर चर्चा की, बल्कि विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और उन्हें जनता के बीच प्रचारित करने के निर्देश दिए। इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि वॉलंटियर्स को इकट्ठा होना होगा, तभी जाकर 13-0 का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होने वॉलंटियर्स का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने वर्करों को जानती और समझती है। एक सब्जी बेचने वालो को भी आम आदमी पार्टी चेयरमैन बना देती है। उनकी नजर हर काम करने वाले वर्कर पर है। इस दौरान सी.एम. मान ने सभी वर्करों को 1 जून तक इकट्ठे होकर काम करने के लिए कहा है। इस दौरान सी.एम मान ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब में जमीन के नीचे का पानी बचाकर खेतों में पहुंचाना है। पुरानी कस्सियां बंद हो गई है। नक्शों को ध्यान से देखने पर हमें भूमिगत पाइप मिले। अभी 59 प्रतिशत नहरी पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है, आने वाले समय में 70 प्रतिशत सिंचाई नहरी पानी से होगी। राज्य में साढ़े 14 लाख ट्यूबवेल हैं, जिनमें से 5 से 7 लाख ट्यूबवेल इस सीजन में बंद करने का इरादा है।