Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान को मिल रह मेकर्स का फुल सपोर्ट? बेबिका का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

bigg-boss-ott-2-abhishek-malhan-to-get-live

79
0

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 फेमस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स की अक्सर एक दूसरे से बनती बिगड़ती रहती है। इस बार के सीजन में पूजा भट्ट बेबिका ध्रुवे एल्विश यादव मनीषा रानी जैसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी आपसा में तीखी बहस होते देखी जा सकती है। बिग बॉस की नई कैप्टन पूजा भट्ट बनी हैं। वहीं बेबिका ने कुछ आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली,  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विवादों के कारण अक्सर चर्चा में बना रहता है। अक्सर कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से लड़ाई होती है। हाल के एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ होते देखने को मिला। एक नया कैप्टेंसी टास्क पेश किया गया, जिसमें एल्विश यादव को तानाशाह बनाया गया, और टास्क के सफल होने पर कप्तानी उन्हें मिलनी थी। हालांकि, इसके बाद ही पूरा गेम पलट गया।