बड़ी खबर: पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, अकाली दल के साथ नहीं हुआ गठबंधन

50
0

चंडीगढ़: पंजाब में बीजेपी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। बीजेपी का अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। इस बारे में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी दी। जाखड़ ने कहा कि यह फैसला राज्य में लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा।

शिअद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्से के रूप में पंजाब में 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन दोनों दल बहुत खास परिणाम हासिल करने में असमर्थ रहे थे। कांग्रेस ने 13 में से 8 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते गुरुदासपुर और होशियारपुर सीटें गई थीं। अकाली दल ने फिरोजपुर और बठिंडा सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी ने संगरूर सीट पर जीत हासिल की थी।