पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका, AAP छोड़ BJP में शामिल हुए MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल

68
0

जालंधर: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी साथ मौजूद रहे। बता दें, आप नेता रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वह निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं।