सावधान! पंजाब में Heatwave को लेकर आया बड़ा अपडेट

32
0

जालंधर : पंजाब में गर्मी प्रचंड पर है तथा लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रैड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने 24 मई तक रैड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने अब अगले 5 दिनों तक पंजाब में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर, अबोहर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

जिक्रयोग्य है कि भीषण गर्मी के दौरान आसमान आग उगल रहा है और इतनी तेज गर्मी में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पंजाब में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। तथा अनुमान जताया है कि अगले 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके अलावा राज्य में मॉनसून की एंट्री 30 जून तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक कई वर्षों के बाद मई के महीने में तापमान 46.7 डिग्री के पास पहुंचा है, जिससे गर्मी के कई रिकार्ड टूटे है। पंजाब में बठिंडा का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।