असीं तां दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ : CM MANN

32
0

लुधियाना/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लुधियाना के लोगों से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली जब वह लुधियाना लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार कर रहे थे। मान ने कहा कि लुधियाना में उनके रोड शो में लोग पूरे दिल से और इतने उत्साह से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आप की जीत का 100 प्रतिशत यकीन है। इस रोड शो में सीएम के साथ आप प्रत्याशी अशोक पाराशर पप्पी भी थे। यहां एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है और लुधियाना से जीतने का मतलब पंजाब का दिल जीतना है। उन्होंने कहा, ‘असि त दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ।’ इसके बाद वह जगह ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘भगवंत मान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजने लगा।