इस शहर की लड़की पर ससुरालियों का कहर:शादीशुदा लड़के ने धोखे से की शादी; स्कूटी के लिए दिन-रात पीटा, साली से रेप की कोशिश

73
0

PANITPAT NEWS(NEWSSIXER 24)हरियाणा के पानीपत की रहने वाली एक महिला के साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया। दरअसल, पहले से शादीशुदा आदमी ने महिला ने दूसरी शादी रचा ली। दहेज में उससे स्कूटी की मांग के लिए दिन-रात पीटा गया। शादी का पता लगने पर उसके साथ और अत्याचार किए गए।

महिला की डिलवरी के दौरान उसकी छोटी बहन उसके पास गई, तो वहां महिला के पति ने उससे रेप का प्रयास किया। अत्याचार का विरोध करने पर अब महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पानीपत पुलिस को दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, देवर और देवरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए किया मना, तो की मारपीट
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह पानीपत के सेक्टर 12 की रहने वाली है। उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से 10 जुलाई 2017 को नूरहसन निवासी बिजनौर के साथ हुई थी। जोकि अब पंजाब के जालंधर में रहते हैं। दहेज में पिता ने 50 हजार कैश समेत अन्य सामान दिया था।

शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में एक्टिवा की मांग करने लगे। देवरानी ने सोने की चेन की मांग की। आरोपी पति, देवर और देवरानी ने कहा कि कम दहेज लाकर उसने समाज में नाक कटवा दी। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया, तब उसके साथ मारपीट की गई।

दो बार गर्भपात, तीसरी बार पैदा हुई बेटी, तो बरपाया कहर
महिला का आरोप है कि उसका पति पहले ही शादीशुदा है। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया हुआ है, जो बात उससे छिपाई गई है। महिला ने आरोप लगाया कि वह दो बार गर्भवती हुई, तो आरोपियों ने नाजायज तरीके से उसे गोलियां देकर उसका गर्भपात करवा दिया। क्योंकि दोनों ही बार उसके गर्भ में लड़की थी। तीसरी बार 10 जुलाई 2022 को महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपियों का कहर उस पर टूट पड़ा।

देवर-देवरानी तलाक के लिए उकसाते हैं
डिलीवरी के वक्त महिला की बहन पानीपत से जालंधर उसके पास गई थी। 25 जुलाई 2022 की सुबह 7 बजे महिला के पति ने साली के साथ रेप करने की कोशिश की। उससे किसी तरह छूट कर वह वहां से भाग निकली और जालंधर से अकेली बस में बैठकर पानीपत घर पहुंच गई।

देवर और देवरानी, अक्सर पति को उकसाते हैं कि वह इसे तलाक दे दे और उसकी फिर से शादी करवा देंगे। 10 अगस्त को आरोपियों ने दहेज में स्कूटी की मांग करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। आरोपियों ने उसका सारा दहेज भी अपने कब्जे में रखा हुआ है।