मसाज की आड़ में चल रहा था धंधा; थाना कैंट पुलिस ने रेड मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया, एक फरार

237
0

Newssixer24 Desk: पंजाब के बठिंडा शहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार को बंद कराया है। छापा मारकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर ले लिया है। वहीं लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

आरोपियों में 3 सेंटर संचालक
थाना कैंट पुलिस ने नॉर्थ स्टेट में चल रहे ब्लूम डे स्पा सेंटर में छापामारी करके कुछ लड़कियों और सेंटर के 3 संचालकों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी बना वाली, जतिंदर निवासी मध्य प्रदेश, समंदर सिंह डाबवाली व अश्वनी कुमार बांसी भट्टी रोड बठिंडा के तौर पर हुई है।

मुखबिर ने दी थी धंधे की सूचना
आरोपी अश्वनी कुमार की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। थाना कैंट के अंडर ट्रेनिंग DSP हरसिमरन सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। नॉर्थ सेट में ब्लूम डे सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। पुलिस ने मसाज सेंटर में छापामारी कर 3 लोगों को पकड़ा।