सन्नी शर्मा ने ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ के तहत बूथ नं.98 व 99 पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

53
0

जालंधर, 27 जून : भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा समूचे पंजाब में शुरू किए गए महा-जनसंपर्क अभियान के तहत ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अधीन जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 6 के अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में बूथ न. 98 व 99 पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी शर्मा इस कार्यक्रम के इंचार्ज होने के नाते शामिल हुए उन्होंने मंडल नंबर 6 पदाधिकारियों के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की वर्चुअल रैली में जुड़ कर उनका संबोधन सुना। सन्नी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं पर आधारित एक राजनीतिक दल है और विचार, सिद्धांत की जीवन्तता भारतीय जनता पार्टी में ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहाकि कोरोना संकटकाल के दौरान सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भय से ग्रस्त थे, परन्तु भाजपा देश का एकमात्र राजनीतिक ऐसा दल है, जिसके कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर भूखे को भोजन, गरीबों को खाध्य सामग्री व सेनिटाईजर प्रदान करने का कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहाकि हमारे राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर करोड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का कार्य किया। उसी दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं ने देश भर में वर्चुअल रैलियों के माध्यम से करोड़ों लोगों से सम्पर्क किया है। सनी शर्मा ने ने कहा की मेरा बूथ सबसे मज़बूत के अधीन आयोजित यह रैली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 साल के शासन के ऐतिहासिक निर्णयों, जिन्होने देश की तस्वीर को बदला, समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक जन-कल्याणकारी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं व जनता को जागरूक करवाने के लिए आयोजित की गई है। इस रैली से कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊँचा हुआ है और वो पूरे उत्साह से घर-घर संपर्क कर जनता को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक करके पार्टी को और मजबूत करेंगें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, मंडल महामंत्री, राम लुभाया, गौरव मेहता, एस,सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिट्टा, मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ,मंडल सचिव विजेंदर गोसाई,प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह,मनोज शर्मा, सोनू, रविंदर शर्मा, विजय बाजपेई,हरीश कुमार, सकुल महाजन,आदि भी उपस्थित थे।