Sawan Month 2023 व्रत एवं त्यौहार सूची:

108
0
इस साल शिव जी का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से शुरू होकर ये माह 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव जी को तो समर्पित है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में होता है। इसके अलावा सावन माह के सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए काफी खास माने जाते हैं। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। साथ ही सावन के महीने में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सावन में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। तो चलिए देखते हैं सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट

सावन 2023 के व्रत और त्योहार 

4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ
6 जुलाई,  गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई, गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई, शुक्रवार प्रदोष व्रत 
15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई, रविवार कर्क संक्रांति
17  जुलाई, सोमवार श्रावण अमावस्या 
29 जुलाई, शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई रविवार, प्रदोष व्रत