राजा वड़िंग ने जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ग्रामीण के 105 मैंबरों की सूची को दी मंजूरी

47
0

जालंधर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग ने जिला कमेटी की सूची मंजूर कर ली है। बताया जा रहा है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर ग्रामीण के साथ अटैच 105 मैंबरों की जिला कमेटी की सूची को मंजूरी दे दी है। इस संबंधी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रधान कैप्टन संदीप संधू ने ऑफिस आर्डर जारी कर के दी है। उन्होंने कहा कि जिले पदाधिकारी पार्टी प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की नियुक्तियों से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।