जालंधर : गोपाल नगर के बत्तरा पैलेस में रेड, मालिक काला बत्तरा और उसके छह साथियों को पुलिस ने जुआ खेलते किया गिरफ्तार

88
0

जालंधर : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। गोपाल नगर स्थित बत्तरा पैलेस में पुलिस ने रेड की है। पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें पैलेस मालिक काला बत्तरा भी शामिल है। उनके पास से एक लाख के करीब कैश और ताश बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान परमेश कुमार, जोगिंदर पाल उर्फ काला बतरा, गौरव मेहरा, विनोद कुमार, सुमित और प्रमोद जैन के रूप में हुई है।