Punjab News: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग, कालोनी में हड़कंप

107
0

अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में भाजपा नेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है। भाजपा नेता के मुताबिक जिन लोगों ने उनके घर के बाहर गोलीबारी की, उन्होंने धमकी दी है कि वह नगर निगम चुनाव न लड़े।

अमृतसर के लाहौरी गेट में भाजपा नेता विकाल गिल के घर के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता विकास गिल ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे फोन कर नगर निगम चुनाव ना लड़ने की धमकी दी।

इतने में 2 अज्ञात लोग घर के बाहर आए, जिनके मुंह ढके हुए थे। अचनाक दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, एक गोली घर के बाहर खड़ी कार में लग गई। वहीं इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।