Punjab News: भगवंत मान बुधवार को देंगे विधायकों, सांसदों को रात्रि -भोज, अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल

punjab-news-bhagwant-mann-ko-deng on wednesday

111
0

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार रात को अपने विधायकों सांसद व राज्यसभा सदस्यों व उन के परिवारों के साथ जालंधर उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इन जश्नों में शामिल होंगे।

चंडीगढ़, मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार रात को अपने विधायकों, सांसद व राज्यसभा सदस्यों व उन के परिवारों के साथ जालंधर उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाएंगे।

जश्न की इस शाम में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इन जश्नों में शामिल होंगे जो पिछले कई दिनों से देश भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के अफसरों पर अपना कंट्रोल बनाए रखने के लिए लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटा रहे हैं ।

 

तमिलनाडु और ओडिशा जाएंगे मान और केजरीवाल
सभी विधायकों व राज्यसभा सदस्यों और जालंधर के सांसद से कहा गया है कि वे परिवारों सहित इस जश्न में शामिल हों। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल रात्रि विश्राम भी मुख्यमंत्री आवास पर ही करेंगे और यहीं से अगले दिन भगवंत मान के साथ तमिलनाडु और ओडिशा चले जाएंगे जहां वे अध्यादेश पर डीएमके और बीजेडी से समर्थन की मांग करेंगे।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सूत्रों का कहना है कि हालांकि यह रात्रिभोज केवल जालंधर की जीत का जश्न मात्र के लिए है, लेकिन अरविंद केजरीवाल सभी विधायकों व सांसदों को दिल्ली सरकार के अफसरों पर नियंत्रण करने के लिए लाए जा रहे अध्यादेश के खिलाफ उन्हें लामबंद भी करना है ताकि वे भी इस बात को जनता में लेकर जाएं कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ धक्का कर रही है।