Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा ने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ स्वर्ण मंदिर में की सेवा, गुरुद्वारे में धोए बर्तन

parineeti-raghav-parineeti-chopra-married

48
0

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल में ही अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंचे। यहां दोनों ने मत्था टेका तो सेवा भी की। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लंगर में सेवा करते दिख रहे हैं। परिणीति और राघव बर्तन धोते दिखाई दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी  के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। दोनों शादी से पहले गोल्डन टेम्पल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में सेवा करते नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव मिलकर बर्तन धोते दिख रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो।
Parineeti Chopra और राघव चड्ढा का स्वर्ण मंदिर से वीडियो सामने आया है। मत्था टेकने से पहले Raghav Chadha और परिणीति ने लंगर में सेवा की और श्रद्धालुओं के झूठे बर्तन धोए। फैंस परिणीति चोपड़ा की वीडियो देख उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस कदम पर उन्हें सराह रहे हैं।राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था, ‘पवित्र भजनों और शांति के बीच, मैंने अपनी आंखें बंद की, मत्था टेका और प्रार्थना की। परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।’