पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी को प्रदेश अध्यक्ष बनने की हार्दिक शुभकामनाएं:-प्रबोध शर्मा, प्रेम सुखीजा 

41
0

फरीदकोट : भाजपा पंजाब के पूर्व कार्यकारिणी मेंबर प्रबोध शर्मा एवं प्रेम सुखीजा ने पार्टी हाइकमान द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सुनील जाखड़ को पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि जाखड़ हिंदू और जाट समुदाय का साझा चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से संबंध रखने वाले श्री जाखड़ की न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी अच्छी पकड़ है। संजीव खन्ना ने कहा कि वह पूर्व मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे हैं। सुनील जाखड़ अबोहर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह गुरदासपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

प्रेम सुखीजा ने कहा कि मालवा में अब बीजेपी के पास मजबूत चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाखड़ को अध्यक्ष बनाकर पंजाब के मालवा में अपना परचम लहराने की सफल योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इतिहास भी गवाह है कि पंजाब के अधिकतर मुख्यमंत्री मालवा से रहे हैं।

प्रबोध शर्मा, ने कहा कि जाखड़ जी पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि वह अब पंजाब में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा तीन बार पंजाब भाजपा के पार्टी अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने पंजाब में भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने का सराहनीय कार्य भी कियाए जिसके परिणामस्वरूप 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने अपने दम पर 117 सीटो पर उम्मीदवार उतारे गए व पार्टी का वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा की तरह अब नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।