चंडीगढ़ प्रशासक के नए एडवाइजर को लेकर हलचल तेज

chandigarh-administrator-new-adv.

51
0

चंडीगढ़ प्रशासक के नए एडवाइजर को लेकर हलचल तेज हो गई है। दरअसल, प्रशासक के मौजूदा एडवाइजर IAS धर्मपाल 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। वहीं नए एडवाइजर की नियुक्ति के लिए AGMUT कैडर के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। इन आईएएस अधिकारियों में दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश से लेकर गोवा-पुडुचेरी तक के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों में आईएएस संजीव कुमार, आईएएस अश्वनी कुमार, आईएएस मनीष गुप्ता, आईएएस शरद चौहान, आईएएस अमित यादव और आईएएस राजीव वर्मा के नाम मुख्यता चर्चा में हैं। फिलहाल, अब देखना यह होगा कि इन अधिकारियों में किसकी चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर के तौर पर नियुक्ति होती है। बता दें कि, चंडीगढ़ में प्रशासक के एडवाइजर का कार्यकाल तीन साल का होता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 21 जून 2021 को AGMUT कैडर 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल को चंडीगढ़ प्रशासक का एडवाइजर नियुक्त किया था। वह बंगा पंजाब के रहने वाले हैं। धर्मपाल से पहले 1986 बैच के आईएएस मनोज परिदा चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर के तौर पर नियुक्त थे। उनका चंडीगढ़ में तीन साल का कार्यकाल था मगर केंद्र सरकार ने मनोज परिदा का कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले ही उन्हें दिल्ली वापस बुला लिया था। जहां ऐसे में वह चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर के रूप में करीब ढाई साल ही अपनी सेवा दे पाये। बता दें कि, केंद्र सरकार ने परिदा को सचिव रैंक पर पदोन्नति दे दी थी और बाद में उन्हें राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। मनोज परिदा 26 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ आए थे। उनका कार्यकाल 26 दिसंबर 2021 को समाप्त होना था। परिदा फरवरी 2022 में रिटायर हो रहे थे।