Alia Bhatt संग रैंप वॉक बीच में छोड़ Deepika Padukone को किस करने आए रणवीर सिंह, लिया मां का आशीर्वाद

alia-bhatt-with-ramp-walk-in-middle-leave-dee

63
0

Ranveer singh and Alia Bhatt ramp walk: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह  और एक्ट्रेस आलिया भट्ट  की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले दोनों एक साथ रैम्प वॉक करते दिखे हैं, जहां कुछ ऐसा हुआ जिसके फैंस देखते ही रह गए।

 

Ranveer singh and Alia Bhatt ramp walk: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह  और एक्ट्रेस आलिया भट्ट  की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी    28 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर एक साथ रैम्प वॉक करते दिखे हैं। इस रैम्प वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर वाह-वाही हो रही है। रणवीर सिंह ने रैम्प वॉक के बीच में दीपिका पादुकोण के पास जाकर उन्हें किस किया और अपनी मां के पैर छूकर उनका आशिर्वाद भी लिया। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के रैम्प वॉक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।यूजर्स रणवीर सिंह के इस बिहेवियर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।