Kapurthala News: कपूरथला में देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद चलीं गोलियां, दो युवक गंभीर घायल

kapurthala-news-in-kapurthala-late-night-two-c

56
0

कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां मोहल्ला मेहताबगढ़ में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हुई है। गोलीबारी में 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया, जिसका इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

दूसरी तरफ इस मामले की पुष्टि करते हुए DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने सुमोटो नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के 6 लोगों को नामजद कर लिया। विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी की गिरफ्तार भी किया है। वहीं टकराव के पीछे की वजह जानने के प्रयास जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मेहताबगढ़ में 2 गुटों के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग की गई। घायलों में पवनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह शामिल हैं। मनप्रीत सिंह को परिजन जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं सूत्रों की मानें तो उक्त मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

एक कांग्रेस नेता का पोता भी इसमें शामिल है। घायल पवनप्रीत सिंह की मां जसवीर कौर ने बताया कि माता के मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे कि अचानक सन्नी नामक व्यक्ति उनकी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया और गाली गलौज करते हुए पत्थर मारने लगा। उनके बेटे पवनप्रीत ले रोका तो उसने फायरिंग कर दी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान 3-4 राउंड फायरिंग हुई है।