Jalandhar News: दुबई मेंं पठानकोट के रहने वाले युवक की हार्ट अटैक से मौत

jalandhar-news-living-in-pathankot-dubai

68
0

पठानकोट। जिला पठानकोट के धार ब्लॉक अंतर्गत आते गांव नवी बस्ती  के 35 वर्षीय युवक की वीरवार को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक विशाल शर्मा के पिता विजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 9 जनवरी 2022 को दुबई  गया था जहां वह शेफ के रूप में काम कर रहा था।
वीरवार को उन्हें दुबई से उसके दोस्त का फोन आया कि विशाल को गर्मी के कारण घबराहट महसूस हो रही है। विशाल को दुबई के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय शर्मा ने बताया कि विशाल से आखिरी बार उनकी बुधवार को बात हुई थी। उसके बेटे विशाल की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की बेटी भी है। विशाल सहित कुल तीन भाई थे।

उन्होंने विशाल के शव को भारत लाने के लिए दुबई स्थित भारतीय दूतावास और सामाजिक कार्यकर्ता एसपी ओबेरॉय की संस्था से संपर्क किया है। उनके द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज़ दुबई भेज दिए हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ता एसपी ओबेरॉय की संस्था के सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि विशाल का शव मंगलवार या बुधवार तक भारत भेज दिया जाएगा। वहीं, विशाल की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर है।