Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा की निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ अहम बैठक, MLA अरोड़ा बोले- प्रचंड बहुमत के साथ बनेगा AAP का मेयर

jalandhar-news-mla-raman-arora's-nick

42
0

जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के साथ आज चंडीगढ़ में मुलाकात की। मंत्री और विधायक के साथ लंबी चली बैठक में आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में AAP प्रचंड बहुमत के साथ मेयर बनाएगी।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों की सुविधाओं के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों के साथ आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार निकाय मंत्री बलकार सिंह के मार्गदर्शन में विजय प्राप्त करेंगे।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी ही पंजाब को खुशहाल रख सकती है और जिस प्रकार से पंजाब सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं वहीं अब समय है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बने और जालंधर शहर वासियों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा सके।

जालंधर शहर को तरक्की विकास और खुशहाली की राह पर ले कर जाने के लिए जालंधर नगर निगम के कार्यों को लोगों के लिए पारदर्शी बनाने के लिए जालंधर में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना बहुत जरूरी है। विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी जालंधर के हर कार्यकर्ता को आज से ही नगर निगम चुनाव के लिए जुट जाने की विनती की।

आपको बता दें कि जालंधर नगर निगम चुनाव इस बार 85 वार्डों पर होगा। इसके लिए वार्डबंदी फाइनल हो गई है। संभवता कल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। नोटिफिकेशन के बाद हर वार्ड का नक्शा नगर निगम मुख्यालय में लग जाएगा। इसके बाद आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती है।