Horoscope: आज आपका पार्टनर आपकी किसी बात से हो सकता है खफा, जानिए क्यों

horoscope-today-your-partner-your-kiss

63
0

मेष राशिफल
आज आपका पार्टनर आपकी किसी बात से खफा हो सकता है। बोलते समय वाणी पर संयम रखें। पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। आज आप अपने पार्टनर को डिनर पर ले जा सकते हैं, किंतु वाद-विवाद से बचें।

वृषभ राशिफल
आज आपका पार्टनर आपके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की जिद कर सकता है। आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक प्राकृतिक स्थल पर भ्रमण कर सकते हैं। क्वालिटी टाइम साथ में व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल
आज का दिन पार्टनर के साथ सामान्य रहने वाला है। मोबाइल पर अत्यधिक बात कर समय व्यतीत करेंगे। सलाह दी जाती है अपने पार्टनर की बात धैर्य पूर्वक सुनें। जल्दबाजी में कोई भी प्रतिक्रिया न दें। भविष्य की प्लानिंग आज आप कर सकते हैं।

कर्क राशिफल
आज का दिन पार्टनर के साथ मौज मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च होने के कारण मन व्यथित हो सकता है। आज संध्या के समय पार्टनर के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल
आज आप अपने पार्टनर के रवैया को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आज का दिन रिलेशनशिप को लेकर अच्छा नहीं है। ज्यादा बात ना करें, अन्यथा रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पार्टनर को धैर्य के साथ सुनें और समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल
आज के दिन जातक अपने पार्टनर को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है।

तुला लव
आज के दिन आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। पार्टनर के साथ आज समय व्यतीत कर सकते हैं। पार्टनर आपको अपने घर पर भोजन के लिए बुला सकता है। दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन पार्टनर आपसे मिलने की जिद कर सकता है। व्यस्त होने के कारण आप टालमटोली कर सकते हैं। पार्टनर को अपनी बात धैर्य पूर्वक समझाएं। क्रोध में आकर या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आज का दिन लव लाइफ को लेकर प्रतिकूल रह सकता है, सतर्क रहें।

धनु राशिफल
आज का दिन लव लाइफ को लेकर सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। साथ ही पार्टनर आपसे कोई अपना पुराना सीक्रेट शेयर कर सकता है। संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशिफल
आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है। पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ मनोरंजन के साधनों पर समय व्यतीत कर सकते हैं। पार्टनर आपकी छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखेगा।

कुंभ राशिफल
आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा नहीं है। लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। धैर्य से काम लें। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के साथ अधिक समय व्यतीत करने से आज बचें। पार्टनर की भावनाओं को समझें और भावनात्मक रूप से पार्टनर का मनोबल बढ़ाएं।

मीन राशिफल
जातक आज का दिन लव लाइफ को लेकर सामान्य रहने वाला है। अपनी बात पार्टनर पर जबरन न थोपें। पार्टनर असहज महसूस कर सकता है। पार्टनर की पूरी बात सुनकर प्रतिक्रिया दें अन्यथा रिश्ते पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। संध्या के समय पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।