Govt office timing changed : 17 जुलाई से फिर बदल जाएगा सरकारी दफ्तरों का समय, सरकारी आदेश जारी

88
0

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय एक बार फिर से बदलने जा रहा है। इससे पहले सरकार ने अत्याधिक गर्मी और बिजली की कमीको देखते हुए सभी सरकारी दफ्तरों का समय 2 मई 2023 से 15 जुलाई 2023 तक सुबह 7ः30 से 2 बजे तक कर दिया था। अब यह समय सीमा खत्म हो रही है इस लिए अब 17 जुलाई 2023 से सभी सरकारी दफ्तरों का समय फिर से बदल कर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा।

हालांकि सरकार द्वारा एमरजंसी सेवाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी एमरजंसी सेवाएं व अस्पताल पहले की तरह ही 24 घंटे काम करेंगें।