Janmashtami पर करें मोर पंख के ये 3 उपाय, नहीं होगी धन की कमी

janmashtami-make-peacock-wings-these-3-remedies

124
0

नई दिल्ली : जन्माष्टमी, हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अगस्त या सितंबर महीने में आता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना किया जाता है। भक्त उनकी मूर्ति को सजाते हैं, उनके लीलाओं के किस्से सुनते हैं, और उनके गुणगान करते हैं। इस बार यह त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। वहीं जन्माष्टमी पर मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय करने से आपको धन लाभ मिलता है।

वास्तु दोष होता है दूर
घर में वास्तु दोष होने पर कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। ऐसे में घर के सभी लोग अक्सर परेशान ही रहते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर मोर पंख लेकर आएं। इसके बाद कान्हा जी के साथ ही मोर पंख की भी पूजा करें। इस मोर पंख को घर में पूर्व दिशा में लगा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है व सुख समृद्धि बनी रहती है।

आर्थिक संकट
आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को जन्माष्मी पर इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा करें। इसके साथ ही 21 दिनों तक मोर पंख को पूजा घर में रखकर आराधना करें। इसके बाद 21वें दिन उन मोरपंखों को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती है और धन का आगमन बढ़ जाता है।

राहु-केतु का असर होता है खत्म
अगर आपके काम बार-बार अटक जाते हैं। नौकरी-कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है तो इसकी वजह कुंडली में राहु-केतु का दोष हो सकता है। इस दोष को दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन अपने बेडरूम की पश्चिमी दिशा में मोरपंख लगा लें। ऐसा करने से इन दोनों क्रूर ग्रहों के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है और काम संपन्न होने लगते हैं।