शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए पंथक पार्टियों द्वारा संयुक्त पंथक मोर्चा बनाने पर हुई चर्चा

52
0

चंडीगढ़: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए पंथक पार्टियों द्वारा संयुक्त पंथक मोर्चा बनाने को लेकर शनिवार को चंडीगढ़ में अहम बैठक हुई। बैठक में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा, बाबा सर्बजोत सिंह बेदी, बलजीत सिंह दादूवाल, अकाली दल 1920 के अध्यक्ष रविंदर सिंह, पूर्व राजदूत केसी सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मंजीत सिंह भोमा, शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा, जसवंत सिंह पुरैन और पूर्व सदस्य हरबंस सिंह कंधोल आदि ने भाग लिया। बैठक में नेताओं ने शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए संयुक्त पंथक मोर्चा बनाने पर चर्चा की।