Breaking: Patara में संदिग्ध हालातों में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

100
0

जालंधर (पंकज) : जालंधर के थाना पतारा के अंतर्गत आते इलाके में संदिग्ध हालातों में महिला का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर उसे पुल के नजदीक फैंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।