कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दियाः पीएम मोदी

congress-has-prospered-middle-class

101
0

भोपाल। जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आजादी के बाद लंबे समय तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्त्ता का महाकुंभ, महासंकल्प… बहुत कुछ कहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन, गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं स्टेशन के निर्माण को लेकर भाजपा की आलोचना करने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।