CM केजरीवाल और CM मान छत्तीसगढ़ में महारैली को करेंगे संबोधित, 2024 के चुनावों को लेकर हो रही तैयारियां

cm-kejriwal-and-cm-man-chhattisgarh

39
0

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर प्रचार शुरू हो चूका है। चुनावी अभियान की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ में महारैली को संबोधित करेंगे। 2024 के चुनावों को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही है। जिले में 2 दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए थे। आप के नेता दावा कर रहे है की अरविंद केजरीवाल की रैली में एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे

बता दें रविवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की रैली है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बिलासपुर से चुनावी शंखनाद करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे दोनों मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से आम सभा शुरू हो जाएगी. जोकि सुबह 11 बजे से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनावी साल में आम आदमी पार्टी का ये दूसरा बड़ा प्रोग्राम है. इससे पहले रायपुर जिले में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चुनावी सभा कर चुके है।