Breaking News: पंजाब सरकार ने बदले इतने स्कूलों के नाम, आदेश जारी

50
0

चंडीगढ़: पंजाब सरकार स्कूल शिक्षा बोर्ड विभाग द्वारा 7  सरकारी स्कूलों का नाम आजादी घुलाटियां और शहीदों के नाम पर रखने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश जारी करते हुए बताया कि  बरनाला जिले के गांव छन्ना गुलाब सिंह स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का नाम बदल कर दरबारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल व जुमला मालकां स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का नाम बदल कर लाभ सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल रखा गया है।

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि लुधियाना जिले के सवद्दी कलां में स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) का नाम बदल कर बीर सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़िकयां) व जिला बठिंडा के गांव झोरड़ां में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का नाम बदल कर शहीद ए.एस.आआई. गुरमुख सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल रखा गया है।

इसी तरह बठिंडा जिले के बुढलाडा में स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) व सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) का नाम बदल कर शाम सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) रखा गया है। उन्होंने बताया कि बठिंडा जिले के बरहे स्थित सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल का नाम बदल कर सेवा सिंह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रखा गया है।