Breaking News: सी.एम. मान ने पंजाब पुलिस को दी बड़ी सौगात

50
0

सी.एम. मान ने पंजाब पुलिस को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को अपडेट करना, समय के अनुकूल बनाना है क्योंकि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। पुराने यंत्र इतने कारगार साबित नहीं होते। उन्होंने फोर्सेज के लिए भी बजट जारी किया। पुलिस को 98 एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल दिए हैं जो जी.पी.एस. की सुविधा से लैस हैं। इसमें 86 महिंदरा बलैरो व 12 मारुति आरटिगा शामिल हैं।

इन गाड़ियों में मोबाइल डाटा टर्मीनल, जी.पी.एस. लगे हुए हैं ताकि लोगों की सुविधा के लिए जल्दी मदद मिल सके। 112 नंबर पर जब कोई डायल करता है तो वहां पर पहुंचने का समय कम हो सके। लेटेस्ट गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। पंजाब पुलिस को 98 नए एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल मिले हैं जिन्हें सी.एम. मान  ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह गाड़ियां एम.डी.टी.एस. और जी.पी.सी. की सुविधा से लैस हैं।