Breaking: लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 घंटो में सुलझाया मामला

54
0

लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। DGP पंजाब ने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना_पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ 12 घंटे से भी कम समय में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस को सुलझा लिया है। सलेम टाबरी #लुधियाना में एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी वृद्ध मां की हत्या कर दी गई, आरोपियों ने सबूत नष्ट करने और शवों को जलाने की कोशिश की।

बता दें लुधियाना में कल ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कत्ल लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते के जनक पुरी इलाके का है। जहां मां, बेटा और बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतकों के नाम (72 वर्षीय) चमन लाल, उनकी पत्नी (70 वर्षीय) सुरिंदर कौर और मां (90 वर्षीय) बचन कौर ज्यादा बताया जा रहा है।

वहीं मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बागा भी घटना स्थल पर पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त सोमैया मिश्रा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, केवल तीन बुजुर्ग नागरिक थे।