भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अन्य भाजपा साथियों सहित चंडीगढ मनाया स्वतंत्रा दिवस

BJP-State-President-A

136
0

देेश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की विशेष उपस्थिति में , प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री चंद्रशेखर व रामवीर भट्टी,मनोनीत पार्षद उमेश घई, पूर्व महापौर सरबजीत कौर, रविकांत शर्मा, शक्ती देवशाली और अन्य सैकडों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पवित्र तिरंगा फहराया गया।

 

इसके साथ ही चंडीगढ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अन्य भाजपा साथियों सहित भाजपा प्रदेश ईकाई के 6 जिलों में शहर के अलग-अलग स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रा दिवस मनाया। इस अवसर पर अरुण सूद ने सभी चंडीगढ वासियों को स्वतंत्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी से अपने राष्ट्र को सुरक्षित,समृद्ध एवं विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की अपील की ।