जालंधर में बड़ी वारदात, तेजधार हथियारों से युवक को उतारा मौत के घाट

80
0

सदर थाना क्षेत्र के गांव लद्देवाली में गत रात एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कार सवार 4-5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव लद्देवाली थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह गत रात अपने खेतों में काम कर रहा था। दो कारों में सवार होकर 4-5 व्यक्ति आए और उन्होंने कुलविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। इसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरंत जालंधर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कारों और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है।