Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में गोलीबारी, व्यक्ति की हत्या

firing-in-punjab-round

89
0

Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर तरनतारन से सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन में गोलीबारी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बता दे कि मृतक व्यक्ति सिख था।

मृतक व्यक्ति की पहचान गुरजिंदर सिंह (45) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव रटोल के रूप में हुई है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गत शाम जब गुरजिंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर खेतों में स्प्रे करने के लिए जा रहा था।

तभी उसी दौरान रात 8 बजे के करीब ट्यूबवेल वाले कमरे नजदीक उसकी अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मार दी गई, इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।