AGTF-बरनाला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बंबीहा गिरोह का प्रमुख गुर्गा गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

agtf-barnala-police-united-au

111
0

बरनाला : एजीटीएफ ने बरनाला पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में खुफिया जानकारी के आधार पर बंबीहा गिरोह के प्रमुख गुर्गे सुखजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई में पुलिस दल ने भी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। 3 अन्य अपराधियों को 3 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस और छीनी गई कार के साथ गिरफ्तार किया गया। वे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सक्रिय थे। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशानिर्देश के अनुसार संगठित अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।