Jalandhar News: केंद्र की बाढ़ राहत राशि के दुरुपयोग पर भाजपा देगी धरना, जरूरतमंदों को नहीं पहुंचाया पैसा

128
0

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी शहर में पार्टी के सभी कार्यालयों के समक्ष 31 जुलाई को धरने देकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का विरोध करेगी। भाजपा का आरोप है कि केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए 218 करोड़ की ग्रांट भेजी है, लेकिन पंजाब सरकार ने यह राशि अन्य कार्यों पर खर्च कर दिया है।बाढ़ पीड़ितों को यह पैसा नहीं पहुंचाया गया, जिस वजह से लोग परेशान हैं।

भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 31 जुलाई को धरने दिए जाएंगे। सुशील शर्मा ने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब में हजारों किसानों का नुकसान हुआ है और केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुआवजे के लिए 218 करोड़ रुपये जारी कर दिए। यह पैसा आम आदमी पार्टी सरकार के पास है, लेकिन यह लोगों को मुआवजे के रूप में नहीं दिया जा रहा। भाजपा अध्यक्ष ने मीटिंग में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मोर्चा अध्यक्षों को इस विरोध प्रदर्शन संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं।

सुशील शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में भी पंजाब सरकार ने केंद्र की राशि का दुरुपयोग कर पीड़ित लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार आज भी राहत की आस में मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र की मदद राशि के एक-एक रुपये का हिसाब जनता को देना होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला आफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, जिला उपाध्यक्ष मुनीष विज, दर्शन लाल भगत, भूपिंदर कुमार, हितेश स्याल, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, गौरव जोशी, आशीष सहगल, शिव दर्शन अब्बी, राजेश मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, मनीष बल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप, मंडल महामंत्री सोनू चौहान, महिंद्र कुमार, सनी बांसल आदि उपस्थित थे।

जनकराज भगत मंडल 12 के प्रधान, सुदेश और मदन भगत जिला कार्यकारनी सदस्य नियुक्त जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने जोनल प्रभारी महामंत्री जीवन गुप्ता, जिला भाजपा प्रभारी पुष्पिंद्र सिंघल से विचार विमर्श कर पूर्व मंडल प्रधान सुदेश भगत और भार्गव कैंप से वरिष्ठ भाजपा नेता मदन लाल भगत को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।वहीं जनक लाल भगत को मंडल 12 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जनक भगत ने अपनी नियुक्ति के लिए जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा समेत भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करके विश्वास दिलाया कि बूथ स्तर तब पार्टी को मजबूत करेंगे और घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।